Loading...

जिला में बढ़ रहा नशे का कारोबार, अब चिट्टे सहित दबोचा व्यक्ति..

SAPNA THAKUR • 16 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशे का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी जिला में नशे की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। अब एक बार फिर पुलिस ने हेरोइन की खेप सहित एक नशा तस्कर को पकड़ा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर थाना की पुलिस टीम जब लालपानी बाइपास पर मौजूद थी तो कार (HP62C-1358) में बैठे शिमला के सरगीन गांव निवासी मनोज कुमार की तलाशी ली। इस दौरान मौके से 4 ग्राम के करीब चिट्टा बरामद हुआ।

लिहाजा पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए चिट्टे की खेप को कब्जे में लिया और आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।