जिला में 30 मार्च तक छुट्टी वाले दिन भी खुले रहेंगे बिजली बिल काउंटर

electricity-bill.jpg

HNN/ चंबा

ऑनलाइन माध्यम से बिजली के बिल जमा ना होने के कारण विद्युत उपमंडल चंबा -1 के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कार्यालय में बिजली बिल काउंटर 30 मार्च 2024 तक छुट्टी वाले दिन भी खुले रहेंगे।

यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल चंबा -1 हंसराज द्वारा दी गई है। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सभी उपभोक्ता कार्यालय में आकर अपना बिजली का बिल जमा करवा सकते है।

उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि जिन्होंने अभी तक अपना बिजली का बिल जमा नहीं करवाया है वो शीघ्र अपना बिजली का बिल जमा जमा करवाए।