लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला में 7 और 25 अक्तूबर को होंगे ड्राइविंग टेस्ट

SAPNA THAKUR | 2 अक्तूबर 2022 at 4:12 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

वाहन पंजीयन व अनुज्ञापन अधिकारी एवं एसडीएम सदर मंडी रितिका जिंदल ने बताया कि वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन (एसडीएम) कार्यालय सदर मंडी के अंतर्गत 7 व 25 अक्तूबर, 2022 को रिवालसर रोड, गड्डल (रत्ती पुल के नजदीक) पर ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थी ड्राइविंग टेस्ट के लिए अपने फार्म फोटो सहित पूर्ण रूप से भरकर फाइल के साथ लाना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने बताया कि 7 अक्तूबर को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट के लिए 3 अक्तूबर जबकि 25 अक्तूबर को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट के लिए 18 अक्तूबर को 11 बजे से transport.gov.in के माध्यम से स्लॉट बुक करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]