HNN / मंडी
जिला मंडी स्थित जोनल अस्पताल में दाखिल एक मरीज का शव अस्पताल से करीब 1 किलोमीटर दूर नाले से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 37 वर्षीय डुगेश्वर पुत्र वेद राम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मरीज मानसिक तौर पर बीमार था। सोमवार देर रात मरीज अस्पताल से भाग गया। सुबह जब नाले के पास लोगों ने एक शव देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने जब शव की पहचान की तो पता चला कि यह शव अस्पताल में भर्ती मानसिक रोगी वार्ड में उपचाराधीन मरीज का था। उधर, एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





