HNN/ सोलन
सोलन क्षेत्र के ओच्छघाट के नजदीक झुग्गी में आग लग गई। इस दौरान आग की चपेट में आने से व्यक्ति बुरी तरह से झुलस किया जिस कारण उसकी जिंदा जलने से मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार दिल बहादुर ओच्छघाट के नजदीक 7-8 वर्षों से झुग्गी में रह रहा था। बताया जा रहा है कि रात को व्यक्ति ने रसोई में आग जलाई हुई थी कि अचानक ही हवा के रुख के साथ आग बिस्तर में लग गई।
आग की लपटें इतनी तेज थी कि व्यक्ति झुग्गी से बाहर नहीं निकल पाया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी झुग्गी को जलाकर राख कर दिया। वहीँ, आगजनी की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची परंतु तब तक व्यक्ति जिंदा जल चुका था। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





