Loading...

महाशिवरात्रि पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल व मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 14 Feb 2026 Edited 14 Feb 1 min read

पावन पर्व पर खुशहाली, भाईचारे और उत्साह की कामना

शिमला

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। दोनों नेताओं ने अपने संदेश में प्रदेश की सुख-समृद्धि और सामाजिक सौहार्द की कामना की है।

देवभूमि की आस्था से जुड़ा प्रमुख पर्व

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अपने संदेश में कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के नाम से जाना जाता है और महाशिवरात्रि राज्य में मनाए जाने वाले प्रमुख पर्वों में से एक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पावन अवसर प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली, शांति और प्रसन्नता लेकर आए।

भाईचारे और उल्लास का प्रतीक महाशिवरात्रि

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपने बधाई संदेश में कहा कि प्रदेश के लोग प्राचीन काल से पारंपरिक उल्लास और श्रद्धा के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाते आ रहे हैं। उन्होंने कामना की कि यह पर्व आपसी भाईचारे को और सुदृढ़ करेगा तथा प्रदेश के लोगों के जीवन में नई उमंग और उत्साह का संचार करेगा।