HNN / चंबा
जिला के चंबा-जोत मार्ग पर एक मजदूर के साथ दर्दनाक हादसा पेश आया। मृतक की पहचान महेश पुत्र योगेश्वर निवासी नेपाल के रूप में हुई है । वहीं पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार महेश निजी ठेकेदार के पास चंबा-जोत मार्ग पर टारिंग के कार्य में जुटा हुआ था।
इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसला और वह सीधा खाई में जा गिरा। इसके बाद वहां कार्य में जुटे अन्य मजदूर उसे तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नूरपुर ले आए, जहां महेश ने घाव के ताव को ना सहते हुए दम तोड़ दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची, शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर अभिमन्यु वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने धारा 174 के तहत आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





