भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल शुक्रवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के अगड़ीवाला और नलका गांव के आपदा प्रभावित परिवारों के साथ उपायुक्त सिरमौर से मिले। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों के लिए राहत और पुनर्वास की मांग उठाई।
नाहन
सरकारी सहायता की मांग
डॉ. बिंदल ने बताया कि प्रभावित परिवारों को कम से कम 7 लाख रुपये की सरकारी सहायता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार अन्य राहत और सहयोग भी सुनिश्चित किया जाए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
भूमि उपलब्ध करवाने की अपील
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि जिन परिवारों की जमीन आपदा में चली गई है, उन्हें सरकार द्वारा भूमि उपलब्ध करवाई जानी चाहिए, ताकि वे फिर से बस सकें।
गांवों में भारी तबाही
गत दिनों हुई मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से मात्तर पंचायत के अगड़ीवाला और नलका गांव में भारी नुकसान हुआ। 8 घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए, जबकि 13 घर गिरने की कगार पर हैं। इसके चलते 36 लोग बेघर होकर हरिपुर खोल की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में रह रहे हैं।
प्रतिनिधि मंडल की मौजूदगी
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अनुसूचित मोर्चा संयोजक मनीष चौहान, भाजपा धारटी मंडल अध्यक्ष संजय पुंडीर, जिला महामंत्री तपेन्दर शर्मा, मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी और प्रभावित परिवार मौजूद रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





