HNN / चम्बा
क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण चम्बा द्वारा मार्च माह के ड्राइविंग टेस्ट शेड्यूल में आंशिक बदलाव किया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चम्बा ओंकार सिंह ने बताया कि अब नए शेड्यूल के मुताबिक़ आरटीओ कार्यालय के आवेदनकर्ताओं के ड्राइविंग टेस्ट 11 व 28 मार्च को लिए जाएंगे।
वहीं, आरएलए चम्बा के आवेदनकर्ताओं के लिए 17 व 31 मार्च तथा आरएलए भरमौर के आवेदनकर्ताओं के लिए 29 मार्च को ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। किन्हीं प्रशासनिक कारणों के चलते यह बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग टेस्ट के शेष शेड्यूल सहित पासिंग के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




