HNN / हमीरपुर
हमीरपुर में स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को तपती गर्मी के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला। रविवार का दिन होने की वजह से बाबा के दर्शन के लिए सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। ऐसे में लोग कई घंटे तक लाइन में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
इस दौरान भक्तों को भीषण गर्मी में पानी को लेकर किल्लत रही। गौरतलब है कि बाबा के दरबार में चैत्र नवरात्र मेलों के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे थे। वही , अब चैत्र मेला समाप्त हुए चार दिन ही हुए हैं। उसके बाद भी यहां रविवार को करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा की पवित्र गुफा के दर्शन किए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




