HNN / हमीरपुर
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मेले समाप्त होने के बाद भी तपती गर्मी में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं। रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते दियोटसिद्ध में 25 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लम्बी-लम्बी कतारे लगती रही।
शादियों का सीजन चला होने के कारण परंपरा के अनुसार नए जोड़े परिवार के साथ बधाई देने के लिए भी बाबा बालक नाथ मंदिर में पहुंच रहे हैं। मंदिर अधिकारी अजय सिंह ठाकुर ने बताया कि रविवार के चलते बाबा बालक नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी और लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं ने अपना शीश नवाया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





