लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ताजा हिमपात के बाद सैलानियो ने किया मनाली का रुख, पर्यटन कारोबार..

SAPNA THAKUR | 26 फ़रवरी 2022 at 3:17 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मनाली

हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों पर ताज़ा हिमपात हुआ है जिसे निहारने के लिए पर्यटक उमड़ पड़े हैं। ताजा बर्फबारी के बाद हिमाचल प्रदेश के पहाड़ चांदी की तरह चमक रहे हैं जो कि सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। वही बर्फबारी की चाह में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ सहित अन्य राज्यों से भी भारी तादाद में वीकेंड पर सैलानी हिमाचल प्रदेश में पहुंचे।

खास तौर पर मनाली में हुई ताजा बर्फबारी के बाद सैलानी यहां का रुख कर रहे हैं। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी सैलानी नेहरुकुण्ड, पलचान, सोलंगनाला, फातरु, अंजनीमहादेव और हामटा पर्यटन स्थल में उमड़े। प्रतिदिन पर्यटन नगरी मनाली में सैकड़ों की तादाद में सैलानियों के वाहन पहुंच रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हालांकि सैलानियों को शीत मरुस्थल लाहुल घाटी सहित अटल टनल रोहतांग के दीदार को अभी इंतजार करना होगा। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को और अधिक रफ्तार मिलेगी। उन्होंने कहा कि ताजा बर्फबारी के बाद से सैलानी बड़ी संख्या में पर्यटन नगरी मनाली का रुख कर रहे हैं। बताया कि आगामी दिनों में भी कारोबार के अच्छा चलने की उम्मीद है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]