HNN/ मंडी
जिला मंडी की बल्हघाटी में मौसम में हो रहे बदलाव का असर अब टमाटर की फसल पर पड़ता नजर आ रहा है। जी हाँ, मौसम में हो रहे बदलाव से टमाटर की फसल पर अब ब्लाइट का खतरा बढ़ गया है। बीमारी के प्रभाव से पौधों के पत्ते पीले होकर झड़ जाते हैं और पौधों पर काले धब्बे पड़ जाते हैं। इससे टमाटर के पौधे सड़कर गिरने लगते हैं।
किसानो ने बताया कि बिल्ट की बीमारी ने पहले ही टमाटर की पौध को जकड़ रखा है। इस बीमारी से हरा भरा पौधा अचानक सूख रहा है। लेकिन अब मौसम में बदलाव हो रहा है जिससे तापमान अचानक कम और अधिक हो रहा है। ऐसे में टमाटर की फसल पर ब्लाइट का खतरा बढ़ जाता है। घाटी में करीब एक हजार हेक्टयेर क्षेत्र में इन दिनों खेत खलिहानों में टमाटर की फसल लहलहा रही है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
यहां प्रति वर्ष 70 से 80 लाख क्रेट टमाटर के निकलते हैं। इन दिनों फ्लावरिंग के साथ-साथ टमाटर आकार भी ले रहा है। सप्ताह भर में खेतों से टमाटर की खेप निकलना शुरू हो जाएगी। कृषि विभाग बल्ह के विषय वाद विशेषज्ञ धर्मचंद का कहना है कि तापमान में उतार चढ़ाव व अधिक बारिश होना टमाटर की फसल के लिए हानिकारक है। इससे टमाटर की फसल को बीमारी लगने की संभावना रहती है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





