HNN / संगड़ाह
पुलिस थाना रेणुकजी के बेचड़ का बाग में तेंदुए की खाल तस्करी संबंधी मामले की तफ्तीश के दौरान पुलिस ने 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमे से 1 व्यक्ति तहसील पच्छाद व दूसरा तहसील ददाहु का रहने वाला हैं। जांच मे दोनो व्यक्तियों की तेंदुए की खाल की तस्करी में संलिप्ता पाई गई है।
डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने बताया कि, दोनोें को जिला एवम सत्र न्यायालय सिरमौर से जमानत पर पाबंद करके पुलिस की तफ्तीश में शामिल होने के आदेश दिए गए हैं। मामले की तफ्तीश जारी है। डीएसपी संगड़ाह एंव एसओ एसआईयू के नेतृत्व में सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम द्वारा बुधवार को बेचड़ का बाग मे एक शख्स को तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार किया गया था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
गौरतलब है कि, तेंदुआ एक दुर्लभ है और इसे वाइल्ड लाइफ संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत शेड्यूल-1 रखा गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





