HNN/ कुल्लू
आनी उपमंडल के निथर के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों लोग तेंदुए की दहशत से सहमे हुए हैं। लोगों को आए दिन तेंदुए के दहाड़ने की आवाजें सुनाई देती है जिससे ग्रामीणों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। शाम ढलते ही ग्रामीण घरों में कैद हो जाते हैं और बाहर निकलने में कतराते हैं। ग्रामीणों की माने तो तेंदुआ घरों के आसपास दिखाई देता है जिससे लोग बेहद डरे हुए हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि रात ही नहीं बल्कि कई बार दिन के वक्त भी तेंदुआ घर के आस-पास दिखाई देता है। अब तक यह तेंदुआ कई पालतू जानवरों को अपना शिकार बना चुका है। ग्रामीणों को डर है कि कहीं अब वह उन पर हमला न कर दें। ग्रामीणों की माने तो सबसे ज्यादा फिक्र उन्हें अपने छोटे-छोटे बच्चों की लगी रहती है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
आलम यह है कि वह अपने बच्चों को रात के वक्त तेंदुए के डर से आंगन में भी नहीं जाने देते। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द से जल्द पिंजरे में कैद करने की गुहार लगाई है ताकि उन्हें इस के आतंक से निजात मिल सके।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





