लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

तेज धूप में भी नहीं डगमगाए श्रद्धालुओं के कदम, जयकारों के साथ डटे रहे कतारों में

PRIYANKA THAKUR | 9 मई 2022 at 11:11 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

HNN / हमीरपुर

उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ की नगरी दियोटसिद्ध में रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तेज धूप के बीच भी श्रद्धालुओं के कदम बिल्कुल भी नहीं डगमगाए और श्रद्धालु जयकारों के साथ कतारों में डटे रहे और अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बता दें कि रविवार को तकरीबन 20,000 श्रद्धालुओं ने बाबा की पवित्र गुफा के दर्शन किए। देश-विदेश सहित अन्य राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित राजस्थान से भी काफी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शनों को पहुंचे। ऐसे में मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए हुए थे और लंगर की पूरी व्यवस्था की हुई थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]