HNN/नाहन
त्रिलोकपुर में पिछले एक सप्ताह से जारी श्रीमद् भागवत कथा शुक्रवार को संपन्न हो जाएगी। यह जानकारी देते हुए कथा के आयोजक बाबूराम भारद्वाज ने बताया कि भागवत कथा के संपन्न होने पर पूर्ण आहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
यहां श्रीमद भागवत कथा के सातवें दिन वीरवार को कथा ब्यास श्री मत् परम हंस महा मंडलेश्वर (जूना अखाड़ा) ने भगवान कृष्ण के चार विवाह की कथा का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। हिंदू मान्यताओं के अनुसार भागवत कथा सुनने मात्र से ही मनुष्य के जन्म-जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जबकि पितृपक्ष में भागवत कथा करवाने और श्रवण से ऐसे अज्ञात पूर्वजों तक की आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है, जिनकी आत्मा को मुक्ति न मिलने के कारण विभिन्न योनियों में भटकना पड़ रहा है।
इस मौके पर राज पंडित रमेश मिश्रा, माम चांद भारद्वाज, विशाल भारद्वाज, योगेश कुमार, प्रमोद, पवन, संजीव, संभव, लालसा, रमा व किरण आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





