लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दवाइयां लेने चंडीगढ गए व्यक्ति का नाले से बरामद हुआ शव

SAPNA THAKUR | 29 मार्च 2022 at 10:19 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कांगड़ा

पुलिस चौकी रानीताल के तहत रसूह चौक के निकट स्थित पुल के नीचे से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। राजीव वर्मा (50) पुत्र अजीत कुमार वर्मा निवासी कांगड़ा दवाइयां लेने के लिए घर से चंडीगढ़ को निकले थे जिनका शव सुबह के वक्त नाले में मिला। स्थानीय लोगों ने जब व्यक्ति का शव नाले में पड़ा हुआ देखा तो इसकी सूचना तुरंत थाना हरिपुर और रानीताल पुलिस चौकी को दी गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यक्ति के परिजनों को मौके पर बुलाया गया तो शव की शिनाख्त हुई। परिजनों ने बताया कि राजीव कांगड़ा में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान करते थे और रात को वह घर से यह कह कर निकले थे कि वह दवाई लेने चंडीगढ़ जा रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्यवाही अमल में लाई है और परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]