HNN / हमीरपुर
उत्तरी भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ दियोटसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में रविवार के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। जानकारी के अनुसार रविवार को बाबा के दरबार में 9000 श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। हालांकि रविवार के दिन बादल छाए हुए थे और ठंडी हवा चली हुई थी, लेकिन उसके बावजूद भी श्रद्धालु बाबा के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे और बाबा की पवित्र गुफा के दर्शन किए।
बता दें कि रविवार को हिमाचल समेत पंजाब के कई अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचे। उधर एसडीएम बड़सर शशि पाल शर्मा ने बताया कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत श्रद्धालुओं को मंदिर में भेजा जा रहा है और बाबा के दर्शन करवाए जा रहे हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




