HNN/ हमीरपुर
उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बढ़ती ही जा रही है। बाहरी राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ सहित अन्य प्रदेशों से भारी तादाद में भक्त बाबा के दर पर शीश नवाने पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं बाबा के चरणों में श्रद्धालु दिल खोलकर चढ़ावा भी चढ़ा रहे हैं।
इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि चैत्र मेले के पहले ही सप्ताह में श्रद्धालुओं द्वारा यहां करोड़ों का चढ़ावा चढ़ाया गया है। इस एक सप्ताह के भीतर मंदिर का चढ़ावा एक करोड़ के पार पहुंच चुका है। इतना ही नहीं यहां श्रद्धालु विदेशी मुद्रा सहित सोना-चांदी भी अर्पित कर रहे हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बता दें कि महीना भर चलने वाले चैत्र मेलों में बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट को लगभग 5 करोड़ रुपये चढ़ावा चढ़ने की संभावना रहती है। उधर, मंदिर अधिकारी सुभाष ठाकुर ने कहा कि मंदिर न्यास को 1 सप्ताह में ही 1 करोड़ से अधिक का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





