Loading...

दियोटसिद्ध में पंजाब के श्रद्धालु ने दान किया ढाई किलो के सोने का सिंहासन

PRIYANKA THAKUR • 3 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / हमीरपुर

उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ दियोट सिद्ध में पंजाब के एक श्रद्धालु ने बाबा के दरबार में ढाई किलो के सोने के सिंहासन का गुप्त दान किया। बाबा की गुफा की शोभा इस सिंहासन से और अधिक बढ़ गई है। वही , मंदिर प्रशासन ने पहले वाले सोने के सिंहासन को मंदिर ट्रस्ट के लॉकर में जमा कर लिया गया है।

इसके स्थान पर श्रद्धालु की ओर से अर्पित किए गए नए सोने के सिंहासन पर बाबा बालक नाथ की मूर्ति को स्थापित भी कर दिया गया है। बता दें कि बाबा के प्रति लाखों लोगों की असीम श्रद्धा है। रोजाना दूर-दूर से लोग बाबा के दर्शनों के लिए दियोटसिद्ध पहुंचते हैं। इससे पहले भी बाबा बालक नाथ की गुफा में सोने का दरवाजा लगवाया गया था।