Loading...

दिल्ली की स्वयंसेवी संस्था ने आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में जरूरत मंद बंदियों के लिए किए पुण्य कार्य

PARUL 27 Dec 2023 Edited 27 Dec 1 min read

संस्था ने गरीब व बेसहारा बंदियों को वितरित किए कंबल, जैकेट और……

HNN/नाहन

दिल्ली की स्वयं सेवी संस्था डिनाइट विंग यंग फाउंडेशन के सौजन्य से आदर्श केन्द्रीय कारागार नाहन, जिला सिरमौर में गरीब व बेसहारा बन्दियों को कम्बल, जैकेट, व ट्रैक सूट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप-अधीक्षक जेल, आदर्श केंद्रीय कारागार, नाहन विनोद कुमार चम्बयाल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में संस्था के उप-प्रधान आनन्द सिंह, सदस्य जय पाल चौधरी, आही वरन सिंह, सुभाग सिंह व विनोद कुमार चम्बयाल, उप-अधीक्षक जेल व अमित भाटिया, सहायक अधीक्षक कारागार व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

इसमें सभी गरीब व जरूरत मंद बन्दियों के मानवीय सहयोग एवं कल्याण हेतु संस्था के द्वारा किए गए इस पुण्य कार्य की सराहना की है साथ ही जेल प्रशासन द्वारा भी संस्था का धन्यवाद किया गया।उन्होंने बताया कि बहुत से बन्दी ऐसे हैं जो कि जेल में निरुद्ध हो जाते हैं तो उनको मिलने के लिए कोई नहीं आता है तथा ऐसे बन्दी जिनका परिवार उन्हें छोड़ देता है तो ऐसे में इस कड़ाके की ठण्ड में प्रशासन को उन सबको ठण्ड से बचाना ऐसी चुनौती होती है ताकि सब लोग ठीक रह सकें।

ऐसे में डिनाइट विंग यंग फाउंडेशन एक मसीहा की तरह इस जेल के इन बन्दियों के लिए आई है, जेल प्रशासन इनके इस प्रयास के लिए आभारी है तथा इस संस्था से भविष्य के लिए आयोजन करवाना चाहती है ताकि समाज की सहायता से समाज के इस हिस्से को जेल व सुधार सेवा विभाग की सुधार प्रक्रिया में सहयोग कर यहाँ की व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।

Related Topics: