लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दिल्ली जा रही एचआरटीसी की वोल्वो बस में भड़की आग, ड्राइवर ने….

PRIYANKA THAKUR | 6 जून 2022 at 10:51 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / बिलासपुर

हिमाचल पथ परिवहन निगम की वोल्वो बस में देर रात अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि ड्राइवर द्वारा बस को समय रहते रोक लिया गया और सभी सवारियों को बाहर निकाला गया। यदि आग का पता समय रहते नहीं चलता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की वोल्वो बस दिल्ली जा रही थी। बिलासपुर और स्वारघाट के बीच अचानक बस के इंजन में आग लग गई। जब बस से धुआं उठना शुरू हुआ तो ड्राइवर ने तुरंत बस रोकी और सवारियों को बाहर निकाला। जिसके चलते एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]