दिल्ली में 70 सीटों पर आज हो रहा है चुनाव
1,56,14,000 मतदाता करेंगे अपने अधिकार का प्रयोग, और इन VVIP ने किया अपने मत का प्रयोग
हिमाचल नाऊ न्यूज़ नई दिल्ली
किसकी होगी दिल्ली इस पर आज यानी 5 फरवरी को मतदान शुरू हो गया है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 13766 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इस महासंग्राम में कुल 699 उम्मीदवार मैदान में उतरे हुए हैं।
निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली विधानसभा चुनाव में 83 लाख 76173 पुरुष जबकि 72 लाख 36560 महिलाएं के अलावा 1267 थर्ड जेंडर अपने मतदान का प्रयोग करेंगे।
बड़ी बात तो यह है कि इस बार के चुनाव में दो लाख 39905 युवा मतदाता जिनकी उम्र 18 वर्ष है वह भी इस चुनाव में अपने मत का प्रयोग करेंगे।प्राप्त जानकारी के अनुसार 1,09368 वरिष्ठ नागरिक जिनकी उम्र 85 वर्ष से अधिक है तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र के 783 मतदाता भी शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 79885 दिव्यांग मतदाता भी अपने मत का प्रयोग करेंगे। चुनाव आयोग के द्वारा मुकम्मल तैयारी की गई है चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसके लिए अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां₹35626 दिल्ली पुलिस के जवान तथा 19000 होमगार्ड यानी गृह रक्षक तैनात किए गए हैं।
इस चुनाव में 3000 मतदान केंद्र को अत्यधिक संवेदनशील रूप में चिन्हित किया गया है।देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और जयशंकर प्रसाद ने भी अपने मतदान का प्रयोग कर दिया है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री आईटीसी ने कहा कि यह चुनाव चुनाव नहीं धर्म युद्ध है। उन्होंने मीडिया से रूबरू होते कहा कि यह सत्य की लड़ाई है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनकी दिल्ली पुलिस के साथ साथ गांठ है।
जिन्होंने जमकर गुंडागर्दी को संरक्षण दिया है। उन्होंने भाजपा पर पैसा बांटने के भी आरोप लगाए हैं। वही कालकाजी सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लांबा ने भी अपने वोट का प्रयोग किया है।
भाजपा नेता वीरेंद्र सचदेवा ने अपने परिवार के साथ करीब 9:00 बजे अपने मत का प्रयोग किया। चुनाव के साथ-साथ सभी पार्टी के नेता मीडिया से रूबरू होते हुए एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी कर रहे हैं। दिल्ली के डिप्टी सा पंकज कुमार ने मतदान करते हुए कहा कि मतदाता होने की जिम्मेदारी निभाते परिवार समेत मैंने अपना वोट डाला है।
उन्होंने लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील भी की है। बड़ी बात तो यह है कि दिल्ली चुनाव में मतदाताओं में भी इस बार काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दावा करते हुए कहा कि इस बार दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी और दिल्ली में विकास की धारा बहेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग बदलाव के साथ विकास चाहते हैं।
दिल्ली के लोग वीके सक्सेना अपना वोट कास्ट कर दिया है। इस चुनाव में बड़ी बात तो यह है कि जहां सुबह के समय वोटिंग में गति धीमी होती है बावजूद इसके सुबह से ही वोटिंग में तेजी और उत्साह भी देखने को मिल रहा है।
इस चुनाव में आम आदमी पार्टी का सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस से है। कूटनीतिक स्तर पर अगर देखा जाए तो इस चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी कितनी सीटें लेती हैं ऐसे में यदि भाजपा ज्यादा सिम लेने में कामयाब होती है तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में गठबंधन हो सकता है।
इस संभावना से इनकार भी नहीं किया जा सकता। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने भी अपने वोट का प्रयोग किया है। उधर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज भी अपना मत प्रयोग करने के लिए करीब 9:20 पर मतदान केंद्र पर पहुंच गई थी।
दिल्ली निवासी पंकज, अभिमन्यु, सरोज बाला आदि का कहना है कि मुद्दे बहुत है जिसमें सबसे ज्यादा पार्किंग पीने का पानी, पॉल्यूशन के साथ रोजगार के मुद्दे भी प्रमुख है। बता दें कि दिल्ली में करीब 13 फीस दी मुस्लिम आबादी है जो दिल्ली की 10 सीटों पर सीधे-सीधे असर डालते हैं।
दिल्ली और दिल्ली के आसपास के गांव में जाट वोटर का भी काफी दबदबा है इनकी आबादी दिल्ली में 18 फ़ीसदी के लगभग है यह वोट बैंक भाजपा का माना जाता है। दिल्ली की करीब 9 सीटों पर इस कास्ट का भी काफी प्रभाव है। दिल्ली में 10 फ़ीसदी ब्राह्मण आबादी है इसके साथ-साथ 16 फ़ीसदी दलित है। बता दें कि दलित वोट आम आदमी पार्टी के साथ जाता है जबकि ब्राह्मण का अधिकांश हिस्सा भाजपा के हिस्से में जाता है।
दिल्ली की 20 सीटों पर पूर्वांचल मतदाताओं का काफी दबदबा रहता है। कुल मिलाकर कहा जाए तो दिल्ली में आम आदमी पार्टी काफी मजबूत स्थिति में है। बावजूद इसके देखना यह होगा कि मोदी नाम का ब्रह्मास्त्र इस बार डबल इंजन की सरकार बनाने में कामयाब होगा या नहीं यह देखना बाकी है।