लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दिव्यांगों को शिमला, कांगड़ा व मंडी में मिलेंगे फ्री कृत्रिम अंग…

SAPNA THAKUR | 3 दिसंबर 2021 at 12:34 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

प्रदेश सरकार ने भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर “जयपुर फीट” के माध्यम से राज्य के सभी जिलों के दिव्यांग लाभार्थियों के लिए शिमला, कांगड़ा व मंडी में 16 दिसंबर तक विशेष शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। जिसमें जरूरमंद लोगों को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे।

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विकलांग व्यक्तियों के शारीरिक, सामाजिक, मनोवैज्ञानिक रूप से विकलांगता के प्रभाव को कम करके उनका पुनर्वास करना है। राघव शर्मा ने बताया कि इस कृत्रिम अंग शिविर में जरूरतमंद लाभार्थियों को मौके पर ही निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]