HNN / कांगड़ा
स्थानीय उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग ने कार्यवाही करते हुए नूरपुर शहर में उचित मूल्य की दुकानों को आपूर्ति किए गए गेहूं के आटे को वापस मंगवा लिया है।
इन दुकानों से आटा खरीदने वाले राशन कार्ड धारकों को इसकी गुणवत्ता बहुत खराब मिली, जो कि खाने लायक नहीं था। उन्होंने इस संबंध में डिपो होल्डर्स से संपर्क किया और उन्हें आटा वापस कर दिया।
मिल को आटा बदलने के दिए निर्देश
जिला नियंत्रक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पुरुषोत्तम सिंह के अनुसार नूरपुर कस्बे की कुछ उचित मूल्य की दुकानों को आपूर्ति किए गए गेहूं के आटे को वापस ले लिया गया है और आटा मिल को उठाए गए स्टॉक को गुणवत्तापूर्ण गेहूं के आटे से बदलने का निर्देश दिया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला परीक्षण के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के थोक आउटलेट के आटे के सैपल भी एकत्र किए गए हैं।

