चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना, गहनों सहित नकदी पर किया हाथ साफ

Thieves-targeted-three-hous.jpg

HNN/ ऊना

जिला में शातिरों ने 1 सप्ताह के भीतर चोरी की दूसरी वारदात को अंजाम दे दिया है, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया है। इस मर्तबा चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़कर हजारों की नकदी सहित सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया है। तीनों घरों में चोरी की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब घर पर कोई भी मौजूद नहीं था।

पहले मामले में जम्मू व दिल्ली में रह रहे 2 भाइयों के घर शातिर घुस आये। इस दौरान शातिरों ने घर में घुसकर सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया। वहीं दूसरे मामले में तीर्थ यात्रा पर गई तारा देवी के घर से भी चोर सोने और चांदी के आभूषणों सहित 13 हजार रुपए की नकदी चुरा ले गए।

इसी गांव का पवन कुमार जोकि चंडीगढ़ में रहता है उसके घर पर भी चोरों ने सेंधमारी कर डाली। इस दौरान चोरों ने घर के ताले तोड़कर चांदी की पायल सहित चांदी के सिक्के उड़ा लिए। वही तीनों परिवारों को जब घरों में हुई चोरी का पता चला तो वह मौके पर पहुंचे और इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई।