HNN / कांगड़ा
जिला कांगड़ा के बैजनाथ में पुलिस ने एक व्यक्ति को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान 50 वर्षीय मंगत राम पुत्र खनू राम निवासी चंबा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति दुकान की आड़ में नशा बेचने का धंधा करता है।
इसके बाद पुलिस ने अचानक दुकान में दबिश दी और तलाशी के दौरान दुकान से 1 किलो 6 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी बैजनाथ बीड़ी भाटिया ने की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





