लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दुकान को लेकर आपस में भिड़े दो पक्ष, एक दूसरे पर ताला तोड़ने का लगाया आरोप

PRIYANKA THAKUR | 2 अगस्त 2022 at 11:11 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / हमीरपुर

जिला हमीरपुर में स्थित गांधी चौक पर दुकान को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर शटर का ताला तोड़ने के आरोप लगाए। बहस बाजी होने के चलते वहां लोगों का जमावड़ा लग गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत करवाया।

दरअसल दुकान पर एक ही परिवार के तीन सदस्यों यानी दो भाइयों और एक बहन का अधिकार है। ऐसे में एक भाई की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है , जिसके चलते मृतक की पत्नी ने अपने हिस्से की दुकान का आधा हिस्सा शहर के एक व्यक्ति को बेच दिया। इसके बाद से दुकान पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

देर शाम इसी दुकान पर कब्जे को लेकर झगड़ा हो गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। उधर, पुलिस ने दोनों पक्षों को राजस्व विभाग में जाने के निर्देश दिए हैं,ताकि दुकान को लेकर जो भी उनका विवाद चल रहा है उस पर उन्हें सही जानकारी मिल सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]