लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दुकान से चोरी हुए लाखों के आभूषण मामले में आरोपी गिरफ्तार

SAPNA THAKUR | 29 मार्च 2022 at 2:17 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ किन्नौर

थाना रिकांगपिओ के तहत दुकान से चोरी हुए लाखों के आभूषण मामले में पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है जोकि उक्त दुकान में ही काम करता था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की गिरफ्त तक पहुंच पाई है।

बता दें कि रिकांगपिओ बाजार में आर ज्वेलरी के नाम से आभूषण की दुकान करने वाले पश्चिम बंगाल निवासी शेख राजेश अली ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई थी। उसने विकास बुनिया पुत्र अशोक बूनिया निवासी पश्चिम बंगाल पर दुकान से 35 लाख के आभूषण चुराने का आरोप लगाया था। जिसमें 11 किलो चांदी व 213 ग्राम सोने के आभूषण शामिल थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पीड़ित ने बताया था कि वह 25 फरवरी को अपने घर पश्चिम बंगाल गया था तथा 13 मार्च को जब वापस लौटा तो दुकान से आभूषण गायब है। जिसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला और मामले को सुलझाने के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की। लिहाज़ा अब पुलिस को इस मामले में सफलता मिली और युवक को हरिरामपुर से दबोच लिया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]