HNN/ बिलासपुर
शक्ति पीठ श्री नयनादेवी जी में रविवार से शारदीय नवरात्र मेले शुरू होंगे। इसके लिए मां के दरबार को दुल्हन की तरह सजाया गया है। पिछले तीन दिनों से पंजाब के कारीगर मंदिर को भव्य रूप से सजाने में लगे हुए थे। नवरात्र के दौरान रात 2:00 बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
रविवार से शुरू होने वाले नवरात्र मेले 23 अक्तूबर तक चलेंगे। इसमें पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार और अन्य प्रदेशों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंचेंगे। नवरात्र के दौरान मंदिर के कपाट रात 12 बजे से 2 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान चार पहर की आरती होगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
दोपहर 12:00 बजे से 12:30 तक भी मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। इस दौरान मध्याह्न आरती होगी। इस बार प्राचीन गुफा में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालु सिर्फ गुफा के बाहर से दर्शन कर पाएंगे। मंदिर के अंदर कडाह प्रसाद और नारियल चढ़ाने पर भी प्रतिबंध रहेगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




