HNN / मंडी
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान सेे विश्वविख्यात अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मुख्य देवता राज माधोराय के प्रसिद्ध मन्दिर में शीश नवाया तथा पारंपरिक शोभा यात्रा जलेब में भाग लिया जो श्री राज माधोराय मन्दिर से आरम्भ होकर पड्डल मैदान पर समाप्त हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के इस दौर में देवी-देवताओं के चढ़ावे में भी गिरावट आई है। इसके दृष्टिगत राज्य सरकार ने बजंतरियों के मानदेय को दोगुना करने का निर्णय लिया है।
पिछले वर्ष बजंतरियों के मानदेय पर 9.52 लाख रुपये व्यय किए गए थे जबकि इस वर्ष इस पर 19 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। उन्होंने देवी-देवताओं के राशन में 50 प्रतिशत वृद्धि करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष इस पर 16.38 लाख रुपये व्यय किए गए थे जबकि इस वर्ष 25 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने देवी-देवताओं के नजराने में भी 33 प्रतिशत वृद्धि करने की घोषणा की।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष नजराने और मानदेय के लिए 50 लाख रुपये प्रदान किए गए थे जबकि इस वर्ष इस पर 75 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे जो प्रदेश सरकार की देव संस्कृति में अटूट श्रद्धा और विश्वास को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष इस महोत्सव में 216 देवी-देवताओं को आमंत्रण दिया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की स्वर्णिम यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी और सात सांस्कृतिक संध्याएं इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण होंगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





