HNN/ मंडी
पंचायत जाबला के सीहल गांव में तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। तेंदुए के हमले से घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे घर भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय सचिन कुमार पुत्र हंसराज पर तेंदुए ने उस समय हमला किया जब वह अन्य तीन युवकों के साथ सुबह की सैर के लिए निकला था।
इसी दौरान जैसे ही वह चारों जंगल से गुजर रहे थे तो घात लगाकर बैठे तेंदुए ने सचिन कुमार पर हमला कर दिया। तेंदुए को सचिन पर हमला करते देख अन्य दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और तेंदुआ मौके से भाग गया। वही तेंदुए के इस तरह हमला करने से लोगों में भी दहशत का माहौल पैदा हो गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





