HNN/ चंबा
उपतहसील धरवाला के तहत ग्राम पंचायत गैहरा में भीषण अग्निकांड हुआ है जहां दो मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। अग्निकांड की इस घटना से घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है जिससे पीड़ित परिवार को लाखों का नुक्सान हुआ है। वहीं राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रभावित परिवार को दस हजार रूपए की फौरी राहत प्रदान की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दो मंजिला मकान उनेथा गांव के सुरेश कुमार का था जिसमें देर रात को अचानक ही चिंगारी सुलग गई जिससे घर के अंदर सो रहे लोग आनन-फानन में बाहर निकल आए। वहीं आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए तथा आग पर काबू पाने में जुट गए परंतु लपटें इतनी तेज थी कि सफलता हाथ नहीं लगी और घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की इस घटना में करीब दस लाख रुपए का नुक्सान हुआ है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





