बद्दी के दशहरा ग्राउंड में अमृतमयी राम कथा का भव्य आयोजन
HNN/ बद्दी
सालासर धाम सेवा समिति बद्दी द्वारा अमृतमयी राम कथा का आयोजन दशहरा ग्राउंड बद्दी में किया जा रहा है। वहीं इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा का भी आयोजन किया गया। राम कथा में संगरिया राजस्थान के विख्यात कथावाचक महावीर शास्त्री ने प्रवचन वर्षा कर उपस्थित श्रद्धालुओं को निहाल किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
महावीर शास्त्री ने कहा कि धरती पर आकर हर जीव को अपने कर्मों का फल भुगतान पड़ता है। विष्णु अवतार में धरती पर आकर खुद भगवान राम ने कष्ट झेले। राजमहल से निकलकर उन्हें भी वनवास भुगतान पड़ा। माता जानकी के लिए उन्हें भी जंगलों में भटकना पड़ा। महावीर शास्त्री ने कहा के इंसान को कष्टों से विचलित नहीं होना चाहिए।
सुख दुःख अच्छा बुरा समय सब हमारे पिछले जन्मों का फल होता है। अगर हम इस जन्म में अच्छे कर्म करेंगे, धर्म मार्ग पर चलेंगे तो ही अगले जन्म में हमें सुख की प्राप्ति होगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान राम के पदचिन्हों पर चलते हुए अच्छे कर्म और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
सालासर धाम सेवा समिति बद्दी के आयोजकों ने बताया के 6 अप्रैल को पंजाब के प्रसिद्ध गायक मयंक अग्रवाल, दिल्ली की अंजना आर्य, जयपुर के आयुष सुमानी भजन संध्या में भगवान राम के भजनों का गुणगान करेंगे। सायं 7 बजे सीता मां के रसोई में अटूट भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





