लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

धर्मशाला में आयोजित होगी संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा

SAPNA THAKUR | 28 अप्रैल 2022 at 12:06 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ धर्मशाला

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), नई दिल्ली 5 जून, 2022 को सिविल सेवा की प्रारम्भिक परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। लिखित परीक्षा के लिए धर्मशाला में भी तीन परीक्षा केंद्र स्थापित किये गये हैं। यह जानकारी उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी सभागार में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक में यूपीएससी अधिकारियों ने धर्मशाला में परीक्षा के आयोजन को लेकर जरूरी मार्गदर्शन किया और इसमें अधिकारियों-कर्मचारियों के दायित्वों की जानकारी दी।

उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा के आयोजन के लिए राजकीय (छात्र) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला, राजकीय (छात्रा) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला में परीक्षा केंद्र स्थापित किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए अधिकारी तथा कर्मचारी नियुक्त किए जायेंगे। उपायुक्त ने संबंधित विभागों से परीक्षा केंद्रों में विद्युत, पेयजल तथा बैठने की उचित व्यवस्था समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी पुलिस कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

डॉ. निपुण जिंदल ने धर्मशाला में सिविल सेवा की प्रारम्भिक परीक्षा के आयोजन के लिए केंद्र स्थापित करने के लिए संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में परीक्षा केंद्र के होने से जिला के साथ-साथ अन्य साथ लगते जिलों के उम्मीदवारों को बहुत सहूलियत होगी और उन्हें परीक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। संघ लोक सेवा आयोग के उप सचिव एसके गुप्ता ने बताया कि 5 जून को परीक्षा का आयोजन कोविड नियमों का पालन करते हुए दो सत्रों में किया जायेगा। पहला सत्र प्रातः 9.30 से 11.30 बजे तक तथा दूसरा सत्र 2.30 से 4.30 बजे तक आयोजित किया जायेगा। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा आरंभ होने से एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र में आना होगा ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]