लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

धर्मशाला स्टेडियम में पर्यटकों की एंट्री बंद, भारत-इंग्लैंड मैच की तैयारियों के चलते लिया फैसला

Ankita | 25 फ़रवरी 2024 at 2:26 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ धर्मशाला

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट धर्मशाला स्टेडियम में पर्यटकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्टेडियम में काम करने वाले वाले मजदूरों और स्टाफ को ही प्रवेश मिलेगा। बता दें धर्मशाला स्टेडियम भारत और इंग्लैंड के टेस्ट मैच की तैयारियों के चलते यह फैसला लिया गया है।

अब पर्यटकों को मैच के बाद ही स्टेडियम में एंट्री मिलेगी। बता दें एचपीसीए की ओर से स्टेडियम में चल रहे कामों को एक मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। स्टेडियम के स्टैंडों की भी साफ-सफाई की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के मुताबिक, 7 मार्च से भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच है। टेस्ट मैच के लिए भारत और इंग्लैंड की टीमें तीन मार्च को धर्मशाला पहुंच जाएंगी। टीमों के ठहरने के लिए क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से इंतजाम किए जा रहे हैं।

यहां पहुंचने के बाद दोनों टीमें स्टेडियम में तीन दिन अभ्यास करेंगी। पर्यटकों की आवाजाही से किसी प्रकार की कोई समस्या और रुकावट न हो, इसके लिए प्रवेश बंद कर दिया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]