धर्म की राजनीति से हटकर जरूरतमंदों के लिए उम्मीद बनी अंजुमन इस्लामिया
मेडिकल कॉलेज नाहन में लगाया लंगर, हर धर्म के लोगों ने दर्ज करी उपस्थिति
HNN/ नाहन
धर्म और राजनीति से हटकर अंजुमन इस्लामिया सामाजिक सरोकारों में जरूरतमंदों के लिए उम्मीद की किरण बनी है। अंजुमन इस्लामिया के नव गठन के बाद से लेकर अभी तक संगठन ने दर्जनों विशेष कार्य किए हैं।

अंजुमन इस्लामिया से जुड़े तमाम सदस्य ना केवल नशे के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं बल्कि युवाओं को खेलों के लिए भी प्रेरणा दे रहे हैं। सोमवार को अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष बॉबी अहमद की अगुवाई में नाहन मेडिकल कॉलेज में लंगर लगाया।

जिसमें करीब 500 से अधिक लोगों ने लंगर का आनंद भी उठाया। इस सेवा में अंजुमन इस्लामिया के तमाम सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

संगठन के अध्यक्ष बॉबी अहमद ने बताया कि उनका संगठन एक विशेष मुहिम के तहत कार्य कर रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को धर्म की राजनीति से हटकर जरूरतमंदों की सेवा में जोड़ा जाता है।
बता दें कि अंजुमन इस्लामिया पीजीआई में भी लंगर सेवा लगा चुका है। संगठन के द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण जल संरक्षण और इसके साथ साथ नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं। सोमवार को आयोजित की गई लंगर सेवा में संगठन के तमाम सदस्यों ने अपनी उपस्थिति भी दर्ज करी।
