नम्बरदारों की एकजुटता से ही समस्याओं का समाधान संभव : यशवंत ठाकुर
जिला सिरमौर जन कल्याण महासंघ की नई कार्यकारिणी गठित
हिमाचल दस्तक ब्यूरो नाहन
जिला सिरमौर जन कल्याण महासंघ नम्बरदारों की बैठक 20 फरवरी 2026 को नाहन में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
नवगठित कार्यकारिणी में रेणुका जी से यशवंत ठाकुर को अध्यक्ष, राजगढ़ से राजेंद्र ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिलाई से प्रकाश चंद एवं नाहन से नवीन कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया। बांगन क्षेत्र से चेत सिंह को महासचिव तथा संगड़ाह से रामेश्वर ठाकुर को सचिव बनाया गया।
पच्छाद से राम सिंह एवं जोगेंद्र सिंह को संयुक्त सचिव, संगड़ाह से कुलदीप ठाकुर को संगठन सचिव तथा नाहन से बलवंत सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।इसी प्रकार कलम सिंह को प्रेस सचिव तथा बी.एस. चौहान को मुख्य विधिक सलाहकार बनाया गया।
सदस्य के रूप में शिलाई से जागर सिंह, राजगढ़ से तपेंद्र सिंह, संगड़ाह से देवेंद्र सिंह, नाहन से जय सिंह, रेणुका से बलबीर ठाकुर, नोहरा से बलबीर सिंह,
पच्छाद से रणधीर सिंह, रेणुका से लक्ष्मण सिंह, शिलाई से लच्छी राम, रेणुका से ओम प्रकाश तथा रेणुका से नरेश ठाकुर को शामिल किया गया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष यशवंत ठाकुर ने कहा कि नम्बरदारों की एकजुटता से ही उनकी समस्याओं का समाधान संभव है।
उन्होंने संगठन को सक्रिय बनाकर प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का भरोसा दिलाया।