लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नयना देवी के दरबार में अर्पित किए 2.56 किलो के चरण

SAPNA THAKUR | 26 मई 2022 at 11:43 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में इन दिनों भारी संख्या में भक्त मां का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। प्रदेश ही नहीं बल्कि बाहरी राज्यों से भी रोजाना मां के दरबार में श्रद्धालु नमस्तक हो रहे हैं। यहां पहुंचकर श्रद्धालु मां के चरणों में नकदी सहित सोना-चांदी भी अर्पित कर रहे हैं। बीते रोज भी पड़ोसी राज्य पंजाब से श्रद्धालु मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे जिन्होंने मां को चांदी का चरण अर्पित किया।

बड़ी बात यह है कि यह चांदी का चरण दो किलो 56 ग्राम का था। पंजाब से आए श्रद्धालु का कहना था कि मां अपने सभी भक्तों की मनोकामना पूरी करती है। कहा कि माताजी के दरबार में मनौती की थी और आज पूरा परिवार माता के चरणों में माता के चरण अर्पित करने के लिए पहुंचा। यह माता के चरण उन्होंने मंदिर के बाहर बने माता के चरणों के ऊपर स्थापित किए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]