लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नयना देवी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, पूजा-अर्चना और हवन-यज्ञ के साथ…

PRIYANKA THAKUR | 30 जनवरी 2023 at 10:53 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / बिलासपुर

विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में आज नवमी पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालु लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर माता रानी के जयकारे लगाते हुए मंदिर में प्रवेश कर दर्शन कर रहे हैं। साथ ही पूजा-अर्चना के अलावा कुछ श्रद्धालु हवन-यज्ञ भी करवा रहे है, ताकि घर में सुख-शांति बनी रहे।

बीते कल की बात करे तो अष्टमी पर पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजन के लिए मां के दरबार में पहुंचे। कल करीब 8,000 श्रद्धालुओं ने माँ के दरबार में माथा टेका और सुख समृद्धि की कामना की। पुजारी तरुणेश शर्मा ने बताया कि गुप्त नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मंदिर न्यास की ओर से पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। मंदिर न्यास के अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]