लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नयना देवी में दर्शनों के लिए फ्लाईओवर तक पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़

PRIYANKA THAKUR | 16 मई 2022 at 10:18 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / बिलासपुर

विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते करीब 20,000 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में पूजा-पाठ, हवन और कन्या पूजन किया। रविवार के दिन सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। तेज धूप होने के बावजूद भी दोपहर तक काफी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचे।

श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मंदिर के कपाट सुबह जल्दी खोल दिए गए थे ताकि भीड़ पर नियंत्रण बना रहे। दोपहर तक श्रद्धालुओं की संख्या फ्लाईओवर को पार कर गई। रविवार को माता नयनादेवी के दरबार में पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]