Loading...

नलवाड़ मेले के दौरान करसोग में ऑटो और टैक्सी के किराए की दरें निर्धारित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 6 Apr 2025 • 1 Min Read

करसोग

मेले के दौरान बस अड्डा से मेला मैदान के लिए लागू होंगी नई दरें

प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया निर्णय
उपमंडलाधिकारी नागरिक करसोग गौरव महाजन ने जानकारी दी है सात दिन तक आयोजित होने वाले जिला स्तरीय नलवाड़ मेले के दौरान बस अड्डा करसोग से मेला मैदान और मेला मैदान से बस अड्डा करसोग तक आने-जाने के लिए ऑटो और टैक्सी की किराया दरें तय कर दी गई हैं।

प्रति व्यक्ति किराया इस प्रकार रहेगा
उन्होंने बताया कि ऑटो में सफर करने वाले यात्रियों से प्रति व्यक्ति 20 रुपए और टैक्सी में सफर करने वालों से प्रति व्यक्ति 30 रुपए किराया लिया जाएगा।

निर्धारित अवधि तक ही प्रभावी रहेंगी दरें
यह किराया दरें 5 अप्रैल से 11 अप्रैल, 2025 तक ही प्रभावी रहेंगी। उन्होंने वाहन चालकों से अनुरोध किया कि वे तय दरों का ही पालन करें, ताकि मेले में आने वाले पर्यटकों व स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Topics: