Loading...

नवयुवक मंडल नाहन ने एक भव्य गणेश उत्सव किया आयोजित

PARUL • 19 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/नाहन

जिला सिरमौर के नाहन में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। गणेश उत्सव का भव्य कार्यक्रम नवयुवक मंडल नाहन के द्वारा आयोजित किया गया। उत्सव का आयोजन हिंदू आश्रम में किया गया जहां मंगलवार की सुबह 10:00 बजे मूर्तियों की स्थापना की गई।

स्थापित की गई गणेश जी व अन्य की मूर्तियों के दौरान अपार श्रद्धा भी देखने को मिली। गणपति बप्पा मोरया जय श्री गणेश आदि के उद्घोषों के साथ भारी संख्या में भक्तगण भक्ति में डूबे रहे। नवयुवक मंडल के अध्यक्ष अमिल अग्रवाल ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि आज मंगलवार और कल बुधवार को महिला मंडल की सदस्यों के द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मंगलवार और बुधवार की रात्रि को 10:00 बजे भगवान श्री गणेश जी की आरती की जाएगी। तो वहीं 21 सितंबर को भगवान श्री गणेश जी की शोभायात्रा नया बाजार से गुन्नू घाट तक निकल जाएगी। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर को ही 11:00 बजे भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन यमुना नदी में किया जाएगा।

मूर्ति स्थापना के मौके पर नवयुवक मंडल के अध्यक्ष के अलावा संजय बंसल, प्रमोद, बुद्धि बल्लभ, पंकज अग्रवाल, अनिल शर्मा, संजीव कश्यप, मीना शर्मा, अंशुल अग्रवाल, कमल भंडारी, लड्डू गोपाल रिंकू आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।