Loading...

नवरात्र में शिमला के मंदिरों की सजावट, तारादेवी मंदिर के लिए HRTC की स्पेशल बसें

PARUL • 3 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

शिमला में नवरात्र के अवसर पर मंदिरों को सजाया गया है और श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। तारादेवी मंदिर के लिए एचआरटीसी ने विशेष बसों का इंतजाम किया है जो हर आधे घंटे में पुराना बस स्टैंड से चलेंगी। इसके अलावा शटल बस सेवा भी चलाई जाएगी जो आनंदपुर से तारादेवी मंदिर तक जाएगी।

शिमला शहर से 18 किलोमीटर दूर पहाड़ी पर बसे ऐतिहासिक तारादेवी मंदिर के लिए नवरात्र के दौरान एचआरटीसी ने विशेष बसों का इंतजाम किया है। इसके लिए पुराना बस स्टैंड, उपनगरों न्यू शिमला व टुटू से माता के मंदिर के लिए बस सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। एचआरटीसी पुराना बस स्टैंड से हर आधे घंटे में तारादेवी मंदिर के लिए बसें चला रहा है।

इसके अलावा एचआरटीसी इस बार पुराना बस स्टैंड से तीन स्पैशल टैक्सी यानी टैंपो ट्रैवलर चलेंगे। जिसमें श्रद्धालु आसानी से मंदिर पहुंच सकेंगे। पुराना बस स्टैंड से मंदिर तक प्रति व्यक्ति 60 रुपए किराया होगा। वहीं इस टैक्सी सेवा में अन्य कोई भी रियायती पास सहित महिलाओं को मिलने वाली 50 प्रतिशत छूट भी नहीं मिलेगी।