लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नवरात्र मेलों के दौरान हथियार रखने पर पाबंदी

SAPNA THAKUR | 23 मार्च 2022 at 1:05 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ काँगड़ा

उपमण्डलाधिकारी (नागरिक), ज्वालामुखी, मनोज कुमार ने बताया कि प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी में 02 अप्रैल से 10 अप्रैल, 2022 तक चैत्र नवरात्र मेलों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत नगर पंचायत ज्वालामुखी की परिधि में हथियार, गोला बारूद और विस्फोटक सामग्री रखने एवं उपयोग तथा साथ लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

उन्होंने बताया कि यह प्रतिबंध 01 अप्रैल से 11 अप्रैल, 2022 तक लागू रहेगा। बता दें कि चैत्र नवरात्र मेले के दौरान बाहरी राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु ज्वालामुखी मंदिर में शीश नवाने पहुंचते हैं। इसी के दृष्टिगत किसी भी अनहोनी से बचने के लिए प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]