लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नव वर्ष मेले के लिए सजा मां चिंतपूर्णी का दरबार, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम…

SAPNA THAKUR | 30 दिसंबर 2022 at 2:57 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर नववर्ष मेलों के लिए पूरी तरह से सज चुका है। देश-विदेश से मंगवाए गए रंग-बिरंगे फूलों से मंदिर की शोभा देखते ही बन रही है। मंदिर में लगी रंग-बिरंगी लाइटें यहां आने वाले श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। मेले को लेकर मंदिर प्रशासन ने सारे इंतजाम कर लिए हैं। इसके अलावा मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए है।

बता दें, विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दर्शन लोग नए साल की पूरी रात कर पाएंगे। दरबार में नववर्ष 2023 के उपलक्ष्य में 31 दिसम्बर से 2 जनवरी तक 3 दिवसीय मेला आयोजित किया जाएगा। मेले के दौरान 31 दिसम्बर से 2 जनवरी तक 24 घंटे माता का दरबार खुला रहेगा। वहीँ, वहीं मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर जवानों का कड़ा पहरा होगा जो कि हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर नजर बनाए रखेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे की मदद से भी निगरानी रखी जाएगी। बता दें कि इस बार चिंतपूर्णी मंदिर में नव वर्ष मेलों के दौरान श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ने की संभावना है। इसी को देखते हुए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]