लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नशा तस्कर को पकड़ने के चक्कर में एसआईयू फंसी जाल में, 50 हजार रुपए और….

PRIYANKA THAKUR | 4 जून 2022 at 1:45 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / कुल्लू

हिमाचल प्रदेश में नशेड़ियो के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने पुलिस की एसआईयू को अपने जाल में लपेटा और एक मोबाइल फोन सहित 50000 रुपए टीम से ऐंठ लिए। जब इस मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस ने उन्हीं के खिलाफ जाल बिछाकर 3 लोगों को गिरफ्तार किया।

हुआ यूं कि 25 वर्षीय सतीश कुमार ने एसआईटी टीम से संपर्क कर कहा कि वह किसी चिट्टा तस्कर को पकड़वाना चाहता है। इसके बाद अगले दिन उसने टीम से इस काम के लिए 50,000 रुपए और एक मोबाइल फोन मांगा। टीम ने तस्कर को पकड़ने के लिए उसे पैसे दे दिए। पुलिस द्वारा जब मामले की जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि सतीश खुद चिट्टा और अन्य नशो का आदि है। इसके बाद टीम ने युवक के पिता से संपर्क कर कहा कि अगर उन्हें सतीश के बारे में कुछ भी पता चलता है तो वह इसकी सूचना पुलिस को दें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

लेकिन पिता ने अन्य 2 लोगों के साथ मिलकर टीम के खिलाफ षड्यंत्र रचा और एसआईयू के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। पिता ने पुलिस से सतीश को सामने लाने व याचिका वापस करने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की, जो बाद में चार लाख पर फाइनल हुई। शुक्रवार को टीम ने जाल बिछाया और सुशील कुमार व खीम राम को फिरौती के चार लाख रुपए सहित रंगे हाथ पकड़ लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]