Loading...

नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई 6 दुकानें सील और 40 विक्रेताओं को नोटिस

PARUL • 7 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/चम्बा

चम्बा में स्वास्थ्य विभाग ने नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 6 दुकानों को सील कर दिया है और 40 दवा विक्रेताओं को नोटिस जारी किए हैं। यह कार्रवाई अनियमितताओं के चलते की गई है, जिसमें दवा विक्रेताओं द्वारा नशीली दवाओं का रिकॉर्ड नहीं रखने की बात सामने आई थी।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला मुख्यालय चम्बा सहित सरोल व भरमौर में दबिश दी और दस्तावेजों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनियमितताएं पाए जाने पर 4 दवा विक्रेताओं के 7 दिन के लिए लाइसैंस निलंबित किए गए और 2 दवा विक्रेताओं के एक महीने के लिए लाइसैंस सस्पेंड किए गए हैं।

इस कार्रवाई के बाद जिला चम्बा के दवा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सभी दवा विक्रेताओं को दवाओं का पूरा रिकार्ड रखना अनिवार्य है, ताकि नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री को रोका जा सके। उन्होंने दवा विक्रेताओं से नशीली दवाओं से संबंधित रिकॉर्ड रखने का आह्वान भी किया है, ताकि दोबारा इस तरह की कार्रवाई न हो।