HNN / मंडी
नशे के चंगुल में बुरी तरह से जकड़ी 13 वर्षीय बालिका ने पुलिस के पास रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे किए। बालिका ने कहा कि उसने अपने पिता को शराब और अपनी दादी को बीड़ी पीते हुए देखा था। इसके बाद उसने सोचा कि वह भी इसे एक बार जरूर ट्राई करेगी। इसके बाद उसने धीरे-धीरे बीड़ी और सिगरेट पीना शुरू कर दिया।
इतना ही नहीं उसने पुलिस को बताया कि जब उसे कहीं भी कोई सिगरेट या बीड़ी पीता हुआ दिखाई देता है, वह उनके पास जाकर उनके साथ पीने लग जाती थी। मामला कुछ इस प्रकार था कि स्कूल के प्रधानाचार्य ने जब बालिका को स्कूल में नशा करते हुए देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर बालिका को पकड़ा और अपने साथ ले आई और परिजनों को बुलाया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
यहाँ काउंसलिंग के दौरान बालिका ने अपने नशे की लत के बारे में बताया। उधर, डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक बार बालिका और उसके परिजनों की काउंसलिंग हो चुकी है और अब दोबारा से उन्हें काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। बालिका का इस तरह से नशे के जाल में फंसना एक चिंताजनक बात है और पुलिस उसे इससे बाहर निकालने में अपनी तरफ से हरसंभव प्रयास कर रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





